फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक मार्च से शुरू होगा कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों का संचालन

Wed, 28 Feb 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण रद्द ट्रेेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। इनमें तीन ट्रेनों बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस व बरेली-रोजा पैसेंजर का संचालन बरेली जंक्शन से होता है। इसके अलावा बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन भी बंद है। स्टेशन प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक मार्च से इनका संचालन शुरू करने के लिए कोचों को तैयार कराया जा रहा है। बरेली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन एक मार्च से शुरू हो जाएगी। बरेली से बनारस जाने वाली ट्रेन का संचालन दो मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन

शाम को 5:15 बजे बरेली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी दो मार्च से शुरू हो जाएगी। बरेली-रोजा पैसेंजर ट्रेन जो 29 फरवरी तक निरस्त थी, इसका संचालन तीन मार्च से शुरू किया जाएगा। कोहरे की वजह से रद्द सभी ट्रेनों का संचालन पांच मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। आनंद विहार एसी डबल डेकर व जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन भी इसी बीच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें