फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डग्गामार बसों के संचालन से तीन रोडवेज बसों के पहिए थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली से वाया सिरौली होकर दिल्ली के लिए निकलती हैं बसें
विज्ञापन

- अधिकारियों तक को है जानकारी, लेकिन नहीं की जाती कार्रवाई
गुलड़िया। बरेली से वाया अलीगंज-सिरौली होकर दिल्ली और चंडीगढ़ को कई डग्गामार बसों के संचालन से अब इस मार्ग पर चलने वाली तीन रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस कारण लोग इन डग्गामार बसों से यात्रा करने को मजबूर हैं।
पुलिस और परिवहन विभाग की मिलीभगत से एक दर्जन से अधिक डग्गामार डबल डेकर बसों का संचालन बरेली-अलीगंज वाया सिरौली होकर दिल्ली और पंजाब को हो रहा है। यह डग्गामार बसें रोडवेज बसों के आगे चलाई जा रही हैं। इसके चलते रोडवेज की बसें खाली जाती हैं। इससे विभाग को घाटा हो रहा है। घाटे के चलते विभाग को इस रोड पर चलने वाली तीन रोडवेज बसों के संचालन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

इस मार्ग से राजधानी तक पहुंचने के लिए पहले कोई पुख्ता साधन नहीं था। इसके चलते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक साल पूर्व इस मार्ग पर चार रोडवेज बसों का संचालन बरेली से रम्पुरा मोड़ होकर अलीगंज- सिरौली-शाहाबाद होते हुए दिल्ली को संचालन कराया था। लगभग एक साल तक इस रूट पर बसें चलीं, जिनसे एक ओर इलाके से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को सहूलियत मिली। वहीं, विभाग को भी अच्छा खासा मुनाफा होने लगा। इसी दौरान डग्गामार बस मालिकों ने इन रोडवेज बसों से बीस मिनट पहले अपनी बसें लगा दीं। यही नहीं रोडवेज बस के मुकाबले अपना किराया भी कम रखा। यह सिलसिला लगभग एक वर्ष तक चला। छह माह में ही तीन रोडवेज बसों का संचालन बंद करना पड़ा है। अब इस रोड पर एकमात्र ऐसी रोडवेज बस संचालित है, जो सुबह आठ बजे बरेली से इस रूट से होकर दिल्ली को जाती है। शाम को चार बजे दिल्ली से चलकर 10 बजे बरेली वापस आती है।
इधर, रोडवेज बसों के स्टाफ ने कई बार विभाग में इसकी शिकायत भी की। एक-दो बार डग्गामार बसों का चालान भी हुआ, मगर डग्गामारी बंद नहीं हुई। इस रूट पर चलने वाली अधिकांश डग्गामार बसों का कोई परमिट नहीं है। वे टूरिस्ट परमिट पर डग्गामार बसों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सिरौली इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि इस रोड पर कितनी प्राइवेट बसें चलती हैं। यह मेरी जानकारी में नहीं है। इस रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों के परमिट हैं या नहीं। यह जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें