फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला के दो कर्मचारी ही निकले गो-तस्कर, तीन आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। 17 जुलाई को थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव शरीफनगर के खेतों में मिले पशु अवशेष गोशाला में पलने वाली गाय के निकले हैं। थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए गोशाला चलाने वाले दो कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




दो दिन पहले 25 जुलाई को गांव रोहली मोड़ पर देवरनियां पुलिस टीम की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी, इसमें दो घायल समेत तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 17 जुलाई को शरीफनगर में गोकशी करने में छह और लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ था। मामले में पुलिस ने रिछा स्टेशन के पास से गांव शरीफनगर निवासी रविंद्र, प्रताप और गुनाहट्टु निवासी चांदबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि रविंद्र और प्रताप शरीफनगर गोशाला के कर्मचारी हैं। 17 जुलाई को मिले अवशेष गोशाला की गाय के थे। अवशेष पर गोशाला का टैग लगा मिला। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें