फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेटेलाइट से सिर्फ एसी बसें ही जाएंगी दिल्ली

Wed, 28 Feb 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे से अब कोई भी साधारण बस दिल्ली के लिए नहीं जाएगी, न ही दिल्ली जाने वाली किसी अन्य डिपो की बस यहां खड़ी होगी। इसके लिए दो गार्डों को तैनात किया गया है।
दिल्ली जाने वाली बसें पुराने बस अड्डे से जाती हैं। बरेली व रुहेलखंड डिपो की बसें तो अपने-अपने स्थान से जाती हैं, लेकिन दिल्ली की तरफ जाने वाली दूसरे डिपो की बसें सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी हो जाती थीं। इसको लेकर कई बार मुख्यालय स्तर से भी आपत्ति जताई गई थी लेकिन दूसरे डिपो के चालक सवारियों की तलाश में सेटेलाइट तक पहुंच जाते थे। मंगलवार से सेटेलाइट बस अड्डे पर सख्ती कर दी गई। आरएम दीपक चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सेेटेलाइट पर दिल्ली जाने वाली किसी भी डिपो की बस खड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट से दिल्ली की तरफ महज जनरथ व शताब्दी बसें ही जाएंगी। दरअसल, इनका रूट तय है और इनमें सीटों की ऑनलाइन बुकिंग होती है। इसलिए इन बसों को सेटेलाइट पर खड़ी होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें