फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिर्फ 20 फीसदी बकाएदारों ने अपनाया ओटीएस, अब 16 तक की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक चली। तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद 80 फीसदी उपभोक्ताओं ने न तो बकाया जमा किया, न ही ओटीएस के लिए पंजीकरण कराया। अब ऐसे उपभोक्ताओं को 16 जनवरी तक का अवसर दिया गया है। इस अवधि में पंजीकरण कराने पर उनको छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में 5,28,830 उपभोक्ता ओटीएस की श्रेणी में थे। इन पर 817 करोड़ रुपये बकाया था। 31 दिसंबर तक 1,25,000 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया। इसमें से 1,05,775 उपभोक्ताओं ने 18.20 करोड़ रुपये जमा किए। मुख्य अभियंता जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि जिले में औसतन 20 फीसदी उपभोक्ता ही ओटीएस का लाभ ले सके। मुख्य अभियंता जोन द्वितीय अनिल तिवारी ने बताया कि ओटीएस का लाभ अब 16 जनवरी तक मिलेगा। जो छूट अभी मिल रही थी, वही मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें