फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन शॉपिंग पड़ी महंगी, ठगों ने पौने नौ लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं के युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उसे धमकाकर 8.73 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। बरेली के साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

सहसवान थाने के गांव कोल्हाई निवासी रामगोपाल ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग की साइट पर कपड़े, जूते, मोबाइल और लैपटॉप देख रहे थे। शॉपिंग के लिए उन्होंने खाते से संबंधित निजी जानकारी शेयर कर दी। तभी किसी ने रामगोपाल को कॉल कर खुद को कंपनी का मैनेजर बताते हुए जूते, कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप पर भारी छूट होने की बात कही। रामगोपाल सामान खरीदने के लिए तैयार हो गए। साइबर ठग ने रामगोपाल से कहा कि उनका सामान मुंबई एयरपोर्ट पर आ गया है। वहां से आपके पास कॉल आएगी।
इसके बाद मालती भार्या के नाम से रामगोपाल के पास कॉल आई। उसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। दो पार्सल आने की बात कहकर रामगोपाल से 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। भुगतान के बाद भी पार्सल घर नहीं पहुंचे तो रामगोपाल ने मालती से दोबारा संपर्क किया। मालती ने रामगोपाल से कहा कि पार्सल में विदेशी करेंसी है। इसके लिए आपको लोडिंग चार्ज के रूप में 35,000 रुपये देने पड़ेंगे। रुपये नही देने पर जेल जाना पड़ेगा। घबराए रामगोपाल ने ये रकम भी मालती के बताए खाते में डाल दी।
विज्ञापन

मालती ने इसके बाद भी रामगोपाल का पीछा नहीं छोड़ा। अलग-अलग नंबरों से फोन कर कस्टम, इनकम टैक्स का डर दिखाकर रामगोपाल से रुपये ट्रांसफर कराती रही। मालती ने रामगोपाल से 8,73,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। रामगोपाल को ठगी का एहसास हुआ तो वह बरेली आए। यहां उन्होंने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें