फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनलाइन ठगे 4.51 लाख रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों की शिकार महिला को पुलिस ने ठगी गई पूरी रकम वापस करा दी। महिला के समय रहते सूचना देने से ऐसा संभव हो सका।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाषनगर निवासी पुष्पा रानी पुत्री ओमकार के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन चार लाख 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। पुष्पा ने तत्काल ही साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराई थी। मामले में विवेचक सतीश कुमार नैन ने तत्परता से कार्रवाई कराई। पीड़ित पुष्पा रानी के खाते में पूरी रकम वापस करा दी गई। पुष्पा रानी ने पुलिस का आभार जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें