फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिलाई मशीन दिलवाने का लालच देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी पंकज शर्मा। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निशुल्क सिलाई मशीन दिलवाने का लालच देकर कई गांवों के ग्रामीणों से अब तक चार लाख रुपये ठग चुका है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस ने थाना कटरा के गांव पिपरी निवासी पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया। वह गांव मालूपुर ग्राम पंचायत के मंझरा बघापुर में स्थित पंचायत भवन में श्रम सम्मान योजना के तहत सेंटर चला रहा था। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से श्रम सम्मान योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 25 मई को एक विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी। जिसे देखकर पंकज शर्मा ने फर्जीवाड़ा के जरिये ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से रुपये ठगने की योजना बनाई थी। कुछ माह पहले गांव बघापुर पहुंचा और प्रधान को योजना के बारे में बताकर उन्हें विश्वास में लिया। वहीं पंचायत भवन में बैठकर उसने ग्रामीणों को बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण लेने के बाद महिला लाभार्थी को मुफ्त में सिलाई मशीन और सरकार का प्रमाण पत्र मिलेगा।
इस तरह लोगों को समझाकर उसने प्रति व्यक्ति सौ रुपये लेकर फार्म भरवाने शुरू कर दिए। उसने इस गांव के अलावा आसपास के अन्य गांवों के 1952 लोगों से फार्म भरवा लिए और चला गया। कुछ दिन बाद वह तीन सिलाई मशीन लेकर पंचायत भवन पहुंचा और अलग-अलग महिलाओं को मशीन चलाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। उसने इन लोगों से सौ-सौ रुपये और ऐंठ लिए। उसने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर सरकार द्वारा दस लाख रुपये की सहायता मिलने का भरोसा देकर प्रति लाभार्थी से दस हजार रुपये जमा करने को भी राजी कर लिया था। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से अब तक चार लाख रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


129 महिलाओं के फोटो बरामद
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी के पास से एक लैपटॉप, तीन सिलाई मशीन, 129 महिलाओं के फोटो, अंगूठे का क्लोन, बायोमैट्रिक मशीन, कैमरा, केंद्र सरकार की मोहर, करीब 17 हजार की नकदी, 22 ई-श्रम कार्ड व बड़ी मात्रा में आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें