शीशगढ़। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ नगर पंचायत में दो दुकानों से एक क्विंटल प्रतिबंधित पाॅलिथीन जब्त करके साढ़े पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिशासी अधिकारी कस्बे के मोहल्ला होली चौराहे के निकट नसीर अहमद की दुकान पर पहुंच गए। दुकान में रखी करीब एक क्विंटल प्रतिबंधित पाॅलिथीन जब्त की और पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। उसके बाद गुप्ता स्वीट की दुकान से चार सौ ग्राम पाॅलिथीन जब्त की और पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। संवाद