फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में 11 महिलाओं की हत्या के पीछे एक ही सनकी

Fri, 09 Aug 2024 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही और शीशगढ़ क्षेत्र में सालभर के भीतर एक के बाद एक 11 महिलाओं की हत्या के पीछे एक ही चेहरा सामने आ रहा है। तीन दिन पहले तीन संदिग्धों का स्केच जारी कर कातिल की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ इसके पुख्ता सुराग लगे हैं। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इन सनसनीखेज वारदातों का पटाक्षेप हो जाएगा।
विज्ञापन

मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थानाक्षेत्र में सभी 11 महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से उनकी साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। इनमें से एक मामले में परिवार ने ही रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। सभी महिलाएं ग्रामीण परिवेश की थीं और वारदातें भी खेत या सुनसान रास्तों पर अंजाम दी गईं। कुछ मामलों में पुलिस ने खुलासा किया, पर वारदातें लगातार होने से सवाल भी उठते रहे। दो जुलाई को शेरगढ़ की अनीता देवी की शाही क्षेत्र में इसी तरह हत्या होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम खुलासे के लिए लगाई।
एक माह बाद भी सफलता न मिलने पर छह अगस्त को एसएसपी ने तीन स्केच जारी किए। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से बातचीत और पुलिस जांच के इनपुट पर स्केच तैयार कराए गए। इसके बाद पुलिस की जांच के साथ पूरे क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अब तक जो इनपुट मिले हैं, उससे पता चलता है कि ये वारदातें किसी एक सनकी की करतूत हैं। दावा है कि सनकी शख्स की पहचान और नाम भी पुलिस के हाथ लग गए हैं। पुलिस जल्द ही महिलाओं की हत्या का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


-

वर्जन

- स्केच जारी होने के बाद पुलिस को महिलाओं की हत्या के मामले में नए इनपुट मिले हैं। कुछ संदिग्धों के बारे में पता लगा है, उनकी तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे कोई सनकी है या पेशेवर कातिल, जल्द ही सही स्थिति साफ हो जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें