बरेली। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन से हुई 5081 सैंपल की जांच में बृहस्पतिवार को एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि युवक के संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में छह सक्रिय संक्रमित हैं, जो नगर क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है। सर्विलांस टीम उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है।