फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूल्हा बने भाई को बग्गी पर चढ़ा रहे छोटे भाई को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूल्हे बने भाई को बग्गी पर चढ़ा रहे छोटे भाई को ट्रक ने रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई। यह बारात भमोरा के रहने वाले अर्जुन की थी जो बिनावर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भमोरा के कमुआ निवासी सूरज ने बताया कि गुरुवार को उनके भाई अर्जुन की बारात बदायूं के गांव विजयनगला थाना बिनावर में रहने वाले सतीश के घर गई थी। अर्जुन का विवाह सतीश की बेटी कामिनी के साथ तय हुआ था। बृहस्पतिवार को बारात बिनावर पहुंची। शाम को बारात रवाना हुई तो छोटा आकाश उन्हें बग्गी में चढ़ाने लगा। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने आकाश को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व अन्य रिश्तेदारों के साथ दूल्हा बने अर्जुन भी भाई आकाश को लेकर बरेली के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूरज ने बताया कि ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आकाश के परिवार में मां ऊषा देवी, पिता संतोष कुमार और भाई अर्जुन, सूरज व शिवम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें