फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: होटल के कमरे में दम घुटने से एक कारीगर की मौत, दो का चल रहा इलाज, अंगीठी जलाकर सोये थे तीनों

Thu, 29 Dec 2022 05:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

होटल में तीन कारीगर कमरा बंद कर अंगीठी जलाकर सो गए थे। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुलने पर लोग ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा तीनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे।
विज्ञापन
मृतक संजीव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के होटल मार्स मैलो में बुधवार रात तीन कारीगर कमरा बंद कर अंगीठी जलाकर सो गए थे। अगले दिन जब उनके पास एक चौथा युवक पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर तीनों करीगर बेहोशी की हालत में मिले, उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो कारीगरों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे तीनों को ढूंढते कर्मचारी शिवा होटल पहुंचा तो आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। उसने होटल मालिक को मामले की सूचना दी फिर थाना पुलिस को बुलाया और ताला तोड़ा गया। अंदर तीनों कारीगर बेहोशी की हालत में थे। इन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से इज्जत नगर रेलवे कॉलोनी निवासी 18 साल के संजीव की मौत हो चुकी थी। जबकि लाल फाटक निवासी कुंवरपाल और पीलीभीत के मोहल्ला गुलशेर खान निवासी सुमित का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें