फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निगम में दिनभर में जमा हुए एक करोड़ हाउस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में शुक्रवार को एक करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स जमा हुआ। निगम के कैश काउंटर पर दिनभर भीड़ लगी रही। अधिकारियों ने बताया कि कर विभाग में 31 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष का बिल जमा किया जाएगा। इसलिए टैक्स जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। निगम ने 70 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 60 करोड़ से अधिक की वसूली कर ली है। सरकारी विभागों और कई बड़े बकायेदारों पर कई करोड़ का टैक्स बाकी है। उनसे जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को कैश, चेक और ऑनलाइन के माध्यम से एक करोड़ से अधिक की वसूली हुई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च की देर शाम तक टैक्स जमा होंगे। एक अप्रैल से बकाए पर 12 प्रतिशत ब्याज लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें