फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ घंटे का शटडाउन, तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर दिनभर ट्रिपिंग की वजह से 60 हजार लोग प्रभावित हुए। अभियंताओं ने सफाई दी कि सिर्फ डेढ़ घंटे का शटडाउन लिया गया था पर हकीकत में कुछ फीडरों पर तीन घंटे तो कुछ पर चार घंटे से अधिक की कटौती की गई। उपभोक्ताओं को पहले से इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कुतुबखाना के बिहारीपुर समेत कई फीडरों पर चार घंटे तक आपूर्ति ठप ठप रही। अभियंता कभी लोकल फाॅल्ट तो कभी मरम्मत का बहाना बनाते रहे। उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन फरवरी को रात दो बजे आपूर्ति ठप हुई तो चार फरवरी को पूरा दिन बिजली के लिए तरस गए। देर रात आपूर्ति बहाल हुई पर पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी। फाॅल्ट व मरम्मत के नाम पर कभी भी आपूर्ति ठप कर दी जाती है। पहले से इसकी सूचना भी नहीं दी जाती।
अवर अभियंता बीकेश कुमार ने बताया कि मात्र डेढ़ घंटे का शटडाउन लिया गया था। इसके बाद लोकल फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं की कॉल के बाद कई स्थानों पर फाॅल्ट को ठीक कराया गया है। फीडर की मरम्मत के बाद दोबारा आपूर्ति बहाल करने पर ट्रिपिंग की समस्या आती है।
विज्ञापन


बड़ी विहार, कूचा सीताराम, बिहारीपुर, जवाहर चौक, कहरवान, कसगरान, मेमरान, सौदागरान आदि।

अवर अभियंता ने बताया कि पारेषण के 123 केवी सबस्टेशन के सर्किट ब्रेकर में खराबी की वजह से कुतुबखाना की आपूर्ति ज्यादा प्रभावित हुई थी। मंगलवार को ब्रेकर बदले गए हैं। सिस्टम ठीक हो गया है। अब बुधवार से 24 घंटे बिजली मिलेगी।

कुतुबखाना पुल के निर्माण की वजह से व्यापार प्रभावित है। अब बिजली भी दुखी कर रही है। सर्दी में ये हाल है तो गर्मी में क्या होगा? सिर्फ बेहतर आपूर्ति के दावों से कब तक काम चलेगा? - दीपक अग्रवाल, व्यापारी
दिनभर ट्रिपिंग से विद्युत उपकरणों पर असर पड़ रहा है। आपूर्ति के लिए फोन करते हैं तो यह भी नहीं पता लगता कि बिजली कब आएगी। ऐसे में जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि 24 घंटे आपूर्ति मिल सके। - दिनेश रस्तोगी, व्यापारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें