फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण आधारित जनसंपर्क अभियान के तहत नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुझैना संतोष में बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने की, जबकि अतिथि नवाबगंज विधायक एमपी आर्य रहे। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, अतिक्रमण व विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने अधिकतर मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें