बुजुर्ग का शव उठाते इंस्पेक्टर व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार की सुबह गांव गुड़वारा के समीप हुआ। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाइवे किनारे बसे गांव गुड़वारा निवासी बुजुर्ग पातीराम सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने पातीराम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके बुला लिया था, लेकिन उससे पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बहेड़ी कोतवाली के इंस्पेक्टर ने शव को गाड़ी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।