फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली स्टेशन पर छापा, लाखों का माल पकड़ा

Fri, 02 Feb 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
bareilly station
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने श्यामगंज बाजार के बाद दूसरे दिन रेलवे जंक्शन पर छापा मारा। टीम ने यहां से टैक्स चोरी कर लाया गया लाखों रुपये कीमत का होजरी, रेडीमेड, परचून, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जब्त कर लिया। रेलवे कर्मियों की मिलीभगत से हर दिन जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशनों पर टैक्स चोरी का माल पहुंचता है। इसके बाद उसे जंक्शन पुलिस चौकी के संरक्षण में मालगोदाम चौपुला होते हुए बाजार में पहुंचा दिया जाता है। पार्सल और प्लेटफार्म से टैक्स चोरी का माल ढोने के लिए खास रिक्शे वाले लगाए जाते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह ने छापा टीम गठित कर प्रशासन से सहयोग मांगा। एसीएम (नगर) पुलिस फोर्स और वाणिज्य कर टीम के साथ जंक्शन पहुंचे। उस वक्त दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से लाया गया माल प्लेटफार्म नंबर चार पर उतारा जा रहा था। टीम ने तुरंत माल कब्जे में लेकर कागजात मांगे। टीम देख तस्कर इधर-उधर हो गए। किसी ने माल पर अपना दावा पेश नहीं किया। दिल्ली से टैक्स चोरी कर लाया होजरी, इलेक्ट्रॉनिक, रेडीमेड, हार्डवेयर और परचून आदि के इस माल की कीमत करीब बीस लाख रुपये आंकी गई है। टीम ने अवैध माल जब्त कर लिया है। छापा कार्रवाई से टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापा दल में जीआरपी, कोतवाली पुलिस, वाणिज्य कर अफसर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें