फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेथ ऑडिट के लिए मेडिकल कॉलेज जाएंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माहभर पहले डेंगू संदिग्ध युवक की इलाज के दौरान मौत की जानकारी छिपाने वाले निजी मेडिकल कॉलेज से जांच रिपोर्ट लेने स्वास्थ्य विभाग के अफसर वहां जाएंगे। डेथ ऑडिट में डेंगू से मौत की पुष्टि होने पर उसे पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। अप्रैल में मीरगंज के परौरा निवासी 33 वर्षीय युवक की भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन को सौंपी रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव और मल्टीऑर्गन फेलियर लिखा था, पर कॉलेज ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। बीते सप्ताह एंटोमोलॉजिस्ट अभिषेक और रीजनल कोऑर्डिनेटर अंबरीश कुमार की फील्ड विजिट में इसका पता चला। तब स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की। मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी, लेकिन नहीं मिली। अब अफसर मौके पर जांच करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें