बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को एक बुजुर्ग ठेकेदार का करीब 50 लाख रुपये भुगतान न करने पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल के मुताबिक साहूकारा निवासाी 80 वर्षीय बुजुर्ग ठेकेदार शिव कुमार गोयल (अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी) ने जजेज कॉलोनी में कार्य किया था। बतौर चालू देयक 30 लाख का भुगतान मिला था पर करीब 50 लाख रुपये भुगतान सुविधा शुल्क न मिलने की वजह से रोका गया है। उन्होंने अवर अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, परविंदर सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र मिश्रा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो