फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेकेदारों को निर्देश देकर भूले अफसर, प्रदूषण से निजात के मानक ''''जीरो''''

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बेतरतीब निर्माण कार्यों व जर्जर सड़कों के कारण उड़ रही धूल से हवा में घुल रहे जहर पर ठेकेदारों को कागजी निर्देश जारी कर अफसरों ने अब आंखें बंद कर ली हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता के खुलासे पर न तो प्रशासन जागा और न अन्य जिम्मेदार विभाग। निजी को तो छोड़िए, सरकारी एजेंसियां भी मानकों की अनदेखी कर शहर की हवा में प्रदूषण बढ़ा रही हैं। रविवार को शहर के राजेंद्र नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 और सिविल लाइंस का 150 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने रविवार को जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्यों की पड़ताल की तो कहीं भी मानकों के अनुसार इंतजाम नहीं दिखे। टीम ने दोपहर एक से तीन बजे के बीच निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रभा टाकीज के सामने सीवर लाइन का कार्य हो रहा था। यहां हरी चादर महज सड़क की ओर लगाकर छोड़ दी गई है। पीलीभीत बाइपास पर भी सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही है पर यहां कोई इंतजाम नहीं दिखे। चौपुला चौराहे पर भी सीवर लाइन का कार्य चल रहा है पर यहां भी मानकों की अनदेखी मिली। यहां धूल के फैलाव को रोकने के लिए हरी चादर, खोदाई के बाद मिट्टी से उठ रही धूल की रोकथाम के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। इसी तरह बदायूं रोड पर भी बीडीए निर्माण करा रहा है। मगर यहां कभी भी पानी का छिड़काव होता दिखाई नहीं देता है। एक गड्ढा पिछले कई महीने से खुला पड़ा है। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। कुतुबखाना पर घंटाघर के आगे पिलर की खोदाई शुरू हुई है मगर यहां भी ठेकेदारों ने प्रदूषण से बचाव के इंतजाम नहीं किए है। खुले में ही खोदाई चल रही है।


-



जो निर्माण कार्य जिन विभागों के चल रहे हैं, उनके अधिकारियों को एनजीटी के दिशानिर्देश के तहत कार्य कराने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। नियमों के उल्लंघन पर कार्यदायी संस्थाओं पर कार्रवाई संबंधित अधिकारी को ही करनी है। - रोहित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन





लोक निर्माण विभाग निजी फर्मों के जरिये सड़कों का निर्माण कराता है। निर्माण के दौरान धूल न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश फर्म को दिए गए हैं। अभी तक निरीक्षण के दौरान धूल उड़ती नहीं दिखी। अगर कहीं से शिकायत आएगी तो नोटिस देकर फर्म संचालक से जवाब लेंगे। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग


शहर में ब्रांच सीवर को ट्रंक सीवर से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क के बहुत सीमित हिस्से की खोदाई होती है। खोदाई के बाद दिन में दो बार पानी का छिड़काव करने के निर्देश निर्माण करा रही फर्म को दिए गए हैं। - अरुण प्रताप सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम





नगर निगम क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां धूल न उड़ने पाए, इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं को नगर आयुक्त की ओर से निर्देश जारी हो चुके हैं। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें