फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस शहर में फ्लाईओवर पर तैनात किए गए बाउंसर, हैरान करने वाली है वजह

Wed, 21 Feb 2024 05:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कुतुबखाना पुल पर 17-17 हजार रुपये प्रतिमाह पर चार बाउंसरों की तैनाती की गई है। इन्हें एक महीने के लिए रखा गया है। जब तक पुल पर यातायात शुरू नहीं हो जाता, तब तक ये बाउंसर लोगों को पुल पर चढ़ने से रोकेंगे।
विज्ञापन
कुतुबखाना फ्लाईओवर पर लगाए गए बाउंसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कुतुबखाना पुल पर हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा। अफसरों का कहना है कि अराजक तत्व ईंटें फेंक रहे हैं। उनको रोकने के लिए निजी कंपनी की ओर से 17-17 हजार रुपये प्रतिमाह पर चार बाउंसरों की तैनाती की गई है। इन्हें एक महीने के लिए रखा गया है। जब तक पुल पर यातायात शुरू नहीं हो जाता, तब तक ये बाउंसर लोगों को पुल पर चढ़ने से रोकेंगे।

विज्ञापन


पुल की फिनिशिंग का काम 28 फरवरी तक पूरा होना है। एक मार्च से पुल पर आवागमन शुरू होने की बात कही जा रही है। पुल पर डामर की सड़क डाली जा रही है। लाइटें भी लगाई जा रही हैं। रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर पहले से ही गार्ड तैनात हैं। इसके बाद भी घटनाएं नहीं रुक रहीं। 

रविवार व सोमवार को यहां लगातार हादसे हुए। चूंकि, ईंटें पुल की तरफ से ही आईं, इसलिए माना जा रहा था कि काम के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ईंटें गिर रही हैं। वहीं, सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि पुल पर ईंटों का कोई काम ही नहीं है। कुछ शरारती तत्व इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। इसलिए पुल पर बाउंसरों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

पुल पर गुलजार होती है स्मैकियों की शाम
कुतुबखाना पुल शाम ढलते ही स्मैकियों का अड्डा बन जाता है।  प्रोजेक्टर मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे उन्होंने खुद ही चार-पांच स्मैकियों को पुल से खदेड़ा था। गार्डों से रात में इन पर नजर रखने के लिए कहा गया है। 

घरों से सीधे उतर रहे पुल पर
बाउंसर रखने के बाद भी सेतु निगम के अफसरों की दिक्कतें कम होती नजर नहीं आ रहीं। वजह यह है कि पुल से सटे मकानों से लोग सीधे पुल पर आ-जा रहे हैं। मंगलवार को कुछ बच्चे पुल पर टहल रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि वे कहां से आए हैं तो बताया कि मकान की छत से सीधे पुल पर आ गए। बाद में वे उसी रास्ते से घर चले गए। ये देखकर सेतु निगम के अफसर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

सात दिनों में बनेगी सर्विस रोड 
कुतुबखाना पुल पर सड़क का निर्माण बुधवार तक पूरा जाएगा। पुल के नीचे सर्विस रोड और फिनिशिंग का काम पूरा होने में सात दिन लगेंगे। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने मंगलवार को पुल का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल के परियोजना प्रबंधक से सर्विस रोड के निर्माण को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि पुल का निर्माण 28 फरवरी से पहले ही पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें