फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान के पति के साथ रसोइया का अश्लील वीडियो वायरल, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का खाना बनाने वाली रसोइया के साथ प्रधान के पति का दो युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ रविवार को भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। गांव के प्रधान ने महिला को मिड-डे मील का खाना बनाने की नौकरी लगवा दी थी। इसी दौरान प्रधान के पति के रसोइया से संबंध हो गए। महिला ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह प्रधान के पति के साथ रह रही है। महिला का कहना है कि दोनों के साथ रहने की दोनों के परिवारों को आपत्ति नहीं है। लेकिन गांव के दो युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर प्रधान के पति और महिला की छवि खराब करने के उद्देश्य वीडियो वायरल किया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर भानुप्रताप व अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें