बहेड़ी। कस्बे के एक युवक द्वारा फेसबुक पर भारत की तुलना आपत्तिजनक रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश से करने पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
फेसबुक पर कस्बे के मोहल्ला मीना बाजार निवासी अकील कुरैशी तीन दिन पूर्व एक आपत्तिजनक पोस्ट को रि-पोस्ट किया था। बजरंग दल के पदाधिकारी विवेक गंगवार ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत आते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने की हिमाकत करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। संवाद