बरेली में पैगंबर के आपत्तिजनक कार्टून इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से गुस्साए लोगों की भीड़ शनिवार को आधी रात में थाना बारादरी में इकट्ठी हो गई। पुलिस
ने आरोपी युवती समीक्षा मदान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तनावपूर्ण माहौल के बीच मॉडल टाउन में रहने वाली समीक्षा मदान ने शनिवार रात पैगंबर के आपत्तिजनक कार्टून इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए। मुस्लिम
समुदाय के एक युवक ने समीक्षा को अपनी पोस्ट हटाने को कहा, लेकिन काफी बहस की, पुलिस कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद समीक्षा ने अपनी पोस्ट नहीं हटाई।
इसी बीच इस पोस्ट के बारे में और लोगों के बीच जानकारी फैली तो रात करीब दो बजे तमाम लोग इकट्ठे होकर थाना बारादरी पहुंच गए और घटना को लेकर
नाराजगी जताई। इसके बाद माडल टाउन चौकी इंचार्ज रामेश्वर सिंह की तहरीर पर समीक्षा मदान के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।