फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: बरेली से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई का हवाई सफर हुआ सस्ता; जानिए नए रेट

Mon, 03 Jul 2023 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

छुट्टियां खत्म होने के बाद एयर ट्रैफिक 100 से घटकर अब 60 फीसदी जा पहुंचा है। लिहाजा, फ्लाइट की रिक्त सीटों पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और जयपुर के हवाई सफर के लिए ज्यादा किराया अदा कर रहे लोगों को अब राहत मिली है। छुट्टियां खत्म होने के बाद एयर ट्रैफिक 100 से घटकर अब 60 फीसदी जा पहुंचा है। लिहाजा, रिक्त सीटों पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है।

विज्ञापन


एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक 20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थीं। लोगों ने टूर प्लान कर रखे थे। इसमें दक्षिण, पश्चिम और उत्तर के धार्मिक स्थलों की बुकिंग ज्यादा रही। एडवांस बुकिंग ही 90 फीसदी से ज्यादा होने पर शेष सीटों पर तत्काल बुकिंग के लिए एअरलाइंस के नियमानुसार किराया तीन-चार गुना तक बढ़ गया था। मुंबई के लिए 15 हजार, बेंगलुरु के 20 हजार, जयपुर के 8 हजार और दिल्ली का सफर भी डेढ़ गुना महंगा हो गया था।

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अब ये है किराया 

उन्होंने बताया कि अब एयर ट्रैफिक घटने पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है। मुंबई का किराया 5-6 हजार, बेंगलुरु  का 6-7 हजार, जयपुर का 3,500-5,000, दिल्ली का 2-3 हजार रुपये पहुंच गया है। मुंबई और बेंगलुरु के लिए एयर ट्रैफिक 60-70 फीसदी दर्ज हो रहा है।

ये भी पढ़ें- NIA Raid: आंवला के पेंटर का कराची कनेक्शन, पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर आया था ये मैसेज, छापे के दौरान क्या कुछ.
 

अब व्यापारी और विद्यार्थी करा रहे बुकिंग

एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व में हुई 80 फीसदी एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टूर पैकेज शामिल रहे। अब घर आए विद्यार्थी, व्यापारी और अन्य लोग आवागमन के लिए बुकिंग करा रहे हैं। बेंगलुरु व मुंबई की फ्लाइट में विद्यार्थी, जयपुर और दिल्ली की फ्लाइट के लिए ज्यादातर कारोबारी बुकिंग करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें