फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब बारिश के आसार नहीं, भीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार

Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार को आंधी-बारिश के बाद रविवार को मौसम ने फिर पलटी मारी। दो दिन और बारिश होने का पूर्वानुमान था पर दोपहर होते-होते हवा ने रुख बदला और बारिश की संभावना लगभग खत्म हो गई। तेज धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच-पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। इस सप्ताह में शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। शनिवार सुबह आंधी-बारिश की वजह से पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को तेज धूप की वजह से परा फिर चढ़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.26 और न्यूनतम 25.1 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के बाद अचानक तापमान में इजाफा होने के बाद वातावरण में उमस भी बढ़ गई है।
सोमवार और मंगलवार से लू का प्रकोप बढ़ने का अनुमान भी है। इस दौरान धूल भरी तेज हवा चल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। अगले दो दिन तक दिन में कुछ समय बादल छाने का अनुमान है, लेकिन बारिश नहीं होगी। बरेली समेत आसपास के जिलों बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें