पूर्वोत्तर रेलवे के वर्कशाप में तैयार सैनिटाइजर टनल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रेलवे वर्कशाप आने वाले कर्मचारी अब सैनिटाइजर टनल से होकर ही वर्कशाप में प्रवेश पा सकेंगे। रेलवे ने कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस सैनिटाइजर टनल को वर्कशाप के गेट पर रखा है। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने बताया कि संघ ने मुख्य कारखाना प्रबंधक से कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद तीन दिन में टनल का निर्माण किया गया है। यह श्रमिक संघ की उपलब्धि है। संवाद