आंवला। अस्थाई गोवंश स्थलों के रखरखाव के संबंध में एसडीएम नहने राम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। गोशालाओं में हरा चारा, भूसा आदि की आपूर्ति तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि अब गोशालाओं की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी। अगर पशुपालक गाय को दूध निकालने के बाद खुले में छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु हैं। उनको दूसरी गोशालाओं में भेजा जाएगा। एसडीएम ने पशु चिकित्साधिकारी से नियमित गोशालाओं में पशुओं के परीक्षण के लिए रोस्टर बनाने की बात भी कही। संवाद