फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने में फंसा दूसरा ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लेखपाल गिरोह के शरणदाता बताए जा रहे ट्रांसपोर्टर विजय अग्रवाल की पुलिस को तलाश है। इस बीच एक दूसरे ट्रांसपोर्टर का कारनामा सामने आया है। जनता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सुनील कुमार गुप्ता पर आपराधिक मामले छिपाकर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। शिकायत पर आईजी ने सीओ को जांच सौंपी है। वीर सावरकर नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने शनिवार को आईजी को पत्र देकर बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार गुप्ता पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड को छिपाकर जनता ट्रांसपोर्ट फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया। इस तरह के कामों के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए और कई विभागों में पंजीकरण करा लिया। मनोज गुप्ता ने आईजी से मामला दर्ज किए जाने की मांग की। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि आरोप सही मिले तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें