फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों गांवों के किसान को नोटिस जारी

Fri, 23 Jan 2015 12:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा आवासीय परियोजना के लिए जिस मोहनपुर और अहिरौला गांव के अधिगृहीत होने वाले भूभाग का अवार्ड कर दिया गया है, उनके सभी संबंधित ग्रामीणों को नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रभारी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) एसडीएम सदर मनीष नाहर ने इस माह के अंतिम हफ्ते में किसानों को बुलाया है। उनके आने पर ही किसानों को मिलने वाले प्रतिकर की घोषणा होगी। बता दें कि लंबे समय से बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ही शुरू नहीं हो पाई है। इन दो गांवों के अलावा चंदपुर बिचपुरी और डोहरिया गांव के भूभाग को मिलाकर कुल करीब 173 हेक्टेयर भूभाग अधिगृहीत करने का प्रस्ताव है। इस क्रम में बुधवार को डीएम संजय कुमार ने एसएलएओ की ओर से मोहनपुर और अहिरौला गांव के लिए तैयार अवार्ड प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें