फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे की जमीन पर बनी मजार को हटाने का नोटिस चस्पा, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 05 Jun 2023 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रेलवे की ओर से रेलवे की जमीन पर बनी मजार को अवैध बताकर उसे मंगलवार सुबह 11 बजे हटाने का नोटिस चस्पा किया है। इसे लेकर सोमवार को मौके पर भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर बनी मजार को हटाने के लिए एक बार फिर रेलवे ने नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में मजार को अवैध बताकर मंगलवार सुबह 11 बजे तक हटाने को कहा गया है। सोमवार को इसकी जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग हंगामा करने लगे। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। इसके बाद लोग चले गए। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने रोड नंबर दो पर रेलवे की जमीन पर बनी मजार को अवैध बताकर उसे मंगलवार सुबह 11 बजे हटाने का नोटिस चस्पा किया है। इज्जतनगर थाना प्रभारी को रेलवे के एक अधिकारी ने मोबाइल पर मौखिक सूचना देकर जिम्मेदारी खत्म कर दी। 

मौके पर तैनात की गई पुलिस 

तय समय पर रेलवे की टीम तो नहीं आई पर हिंदू संगठन और मजार पर इबादत करने वालों की भीड़ मजार के पास एकत्र हो गई। तब इज्जतनगर थाना प्रभारी ने भारी संख्या में मौके पर पुलिस लगा दी। करीब दो घंटे बाद भीड़ चली गई। इससे पहले भी इस मजार के साथ ही इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर बनी नन्ने शाह मियां की मजार और इस मजार पर भी रेलवे नोटिस चस्पा कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें