रिठौरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मिले नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस वितरण शुरू हो गया है। क्षेत्र में दो से तीन हजार ऐसे मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस देकर सुनवाई कर रहे हैं।नोटिस का जवाब देने के लिए संबंधित को कम से कम एक सप्ताह का मौका दिया गया है। दस्तावेज कहां, कब तक और किसके पास जमा कराने हैं, यह सब नोटिस पर अंकित है। संबंधित लोगों को निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए 12 विकल्पों जैसे आय, जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, पासपोर्ट आदि में से कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा। संवाद