नवाबगंज। बिजली की अघोषित कटौती से नाराज किसानों ने बुधवार को नवाबगंज बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोस्टर के अनुसार के बिजली देने का भरोसा दिया। किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू के प्रदेश महासचिव सतिंदर सिंह घुम्मन के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बताया कि पूरा बिल जमा करने के बाद भी बिजली नहीं मिल रही है। नलकूप से सिंचाई न हो पाने की वजह से फसलें सूख रही हैं। मजबूरन डीजल खर्च कर पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही है। इसमें खर्चा भी ज्यादा आ रहा है। शिकायत करने पर स्थानीय लाइनमैन और अवर अभियंता कॉल रिसीव नहीं करते।
एसडीओ रविंद्र वर्मा ने कहा कि बुधवार शाम से रोस्टर के हिसाब से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। बाद में वह ज्ञापन सौंपने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान इकबाल सिंह, करनैल सिंह फौजी, गुरजंट सिंह बाबा, जसपाल सिंह लाडी, सोनू सिंह, बिल्लू सिंह, केतन गंगवार, मनोज गंगवार, कौशल कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
-
बिजली कटौती की शिकायत एसडीएम से
सिरौली। बिजली आपूर्ति की बेपटरी व्यवस्था में सुधार कराने की मांग को लेकर बुधवार को कस्बे के लोग एसडीएम गोविंद मौर्य से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कस्बे में बिजली के तार जर्जर है। इनकी वजह से हादसे का डर बना रहता है। शिकायत के बाद भी जेई या एसडीओ ने अब तक मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की है। फॉल्ट की वजह से प्रतिदिन कई घंटे की बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। सबस्टेशन पर कॉल करने पर वहां बैठे कर्मचारी कॉल रिसीव नहीं करते।