रिठौरा। थाना हाफिजगंज के गांव मुल्लापुर में बृहस्पतिवार रात बाघ आने का शोर मचा। बृहस्पतिवार रात आठ बजे नन्हे खां की पत्नी अनीसा घर के बाहर अलाव सेंक रही थीं। अचानक बाघ की तरह कोई जंगली जानवर दिखा तो वह चीखकर घर के अंदर चली गईं और गेट बंद कर लिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, तब तक वह जंगली जानवर वहां से चला गया। धीरे-धीरे गांव में बाघ आने की खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने पगचिह्नों के फोटो खींच लिए। अब ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पगचिह्न किस जानवर के हैं? वन विभाग के हाफिजगंज बीट प्रभारी अकबर अली ने फोन कॉल पर बताया कि हमें कोई सूचना नहीं मिली है। पगचिह्न बाघ के नहीं हैं, फिर भी शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच करेंगे। संवाद