फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला की मौत पर हत्या का शोर, नहीं मिले साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी। पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

कालीबाड़ी निवासी जागेश्वरी ने बताया कि उन्होंने बेटी डौली की शादी 20 साल पहले शाहदाना निवासी युवक से की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर बेटी को परेशान करते थे। छह दिन पहले भी बेटी की पिटाई की गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान शनिवार को डौली ने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष की ओर से बारादरी थाने में तहरीर भी दी। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें