क्योलड़िया। लक्ष्मीकांत दिनकर हत्याकांड का दो दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे परिवार के लोग डरे-सहमे हैं।
बरेली से लैपटॉप लेकर वापस आ रहे लक्ष्मीकांत दिनकर पुत्र रामेश्वर दयाल का थाना क्षेत्र के गांव पनबड़िया परतीतपुर में बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। लक्ष्मीकांत के भाई ने पुलिस को लूट और हत्या की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हत्याकांड का खुलासा न होने पर उनके परिजनों में रोष है। लक्ष्मीकांत अपने परिवार में अकेला कमाने वाले थे। उनकी पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उनका एक आठ माह का पुत्र भी है, जो अपने पिता को सही से समझ भी नहीं पाया, लेकिन तब तक उसके सिर से उसके पिता का साया उठ गया। संवाद