फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गंगापुर में जलभराव से राहत नहीं...कारोबार शिफ्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परेशानी झेल रहे पांच हजार से अधिक लोग, बाजार आने वाले ग्राहक भी परेशान
विज्ञापन

बरेली। गंगापुर में नाले पर अतिक्रमण करके दुकान बना लेने के चलते नाले की साफ-सफाई नहीं हो पा रही। इसके चलते गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग जलभराव के चलते परेशान हैं। बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। समाधान की जगह नगर निगम नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ले रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से प्रतिदिन करीब पांच हजार लोग आवागमन करते हैं। इनमें ज्यादातर बाजार आने वाले ग्राहक होते हैं। नाले पर कब्जा करके दुकान बन जाने के चलते इन्हें जलभराव के चलते इन्हें परेशान होना पड़ता है। शिकायत पर नगर निगम के अधिकारी आश्वासन देते हैं पर समाधान नहीं हो रहा है। अब सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई है। अगर समाधान नहीं निकला तो व्यापारी लखनऊ जाकर सीएम के जनता दरबार में मुद्दा उठाएंगे। जलभराव के चलते कई व्यापारी कारोबार शिफ्ट करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम कार्यालय से गंगापुर एक किलोमीटर दूरी पर भी नहीं है, इसके बाद भी नगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया है। यह स्थिति तब है जब पिछले एक महीने से हर रोज व्यापारी नगर आयुक्त से लेकर अभियंताओं तक के मोबाइल फोन पर जलभराव के फोटो भेज रहे हैं।
व्यापारियों ने बताया कि महापौर को भी अवगत करा चुके हैं। नगर निगम के गृहकर और जलकर का 1,19,305 रुपये रोककर उन्होंने जलनिकासी का मुद्दा उठाया तब उन्हें आश्वासन मिला कि मार्च 2024 तक जल निकासी का इंतजाम हो जाएगा। समयसीमा बीते चार माह हो चुके हैं अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अमर उजाला ब्यूरो

कारोबारियों की बात
मेरी दुकान उसी जगह है जहां पिछले दो महीने से जलभराव है। ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। किराया देना मुश्किल हो रहा है। यही हाल रहा तो कारोबार कहीं और शिफ्ट करेंगे। - रोहित कुमार, दुकानदार
गत्ते के डिब्बों का थोक कारोबार है। जलभराव के चलते व्यापारी प्रतिष्ठान तक नहीं आ पाते। उनकी दुकानों पर जाकर आर्डर लेने पड़ते हैं। -गौरव अरोरा, कारोबारी
अतिक्रमण हटाने के लिए टीम से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। गंगापुर में ट्रंक लाइन डैमेज होने की वजह से जल भराव हुआ है। जलनिकासी का इंतजाम किया जा रहा है। -निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त

जलभराव के वीडियो वायरल होने पर चेता निगम, पंपसेट लगाकर कराई जलनिकासी

वार्ड 75 के एजाजनगर गौटिया में दो महीने से जलभराव, स्कूल नहीं जा पाते बच्चे
बरेली। एजाजनगर गौटिया और जोगी नवादा के मुख्य मार्ग पर करीम मस्जिद के सामने करीब दो महीने से गंदा पानी भरा है। एजाजनगर गौटिया के सौ से अधिक परिवार ऐसे हैं जो आधा से एक किलोमीटर का चक्कर काट कर नवादा होते हुए अपने घर तक आते-जाते हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए परेशान होते हैं।
इसके वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने पंपसेट लगाकर जलनिकासी कराई। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शहरोज खां ने बताया कि दो घंटे में ही पंप बंद हो गया। अब शुक्रवार को यहां फिर से जलनिकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में उठ चुका है मुद्दा
वार्ड संख्या 75 की पार्षद इशरतजहां ने बताया कि वह इस मार्ग का प्रकरण नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठा चुकी हैं। इस मार्ग का एस्टीमेट बन गया है। आने वाले कुछ दिनों में नाली और सड़क का काम शुरू हो जाएगा।अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें