फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कई ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन नहीं होने के बाद भी भेजे जा रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कई ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन न होने पर भी विद्युत निगम की ओर से बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिसको लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर की मौजूदगी में दर्जनों प्रधानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया है। फरीदपुर तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम निधि डोंडवाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए। इसमें सर्वाधिक चक मार्गों एवं जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर थे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह गुर्जर दर्जनों प्रधानों के साथ पहुंचे। उन्होंने पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्युत कनेक्शन न होते हुए पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय को लेकर विद्युत निगम की ओर से बिल भेजे जा रहे हैं। विद्यालयों के विद्युत बिल ग्राम पंचायत को न भेजकर विद्यालय को ही भेजे जाएं। ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट के विद्युत बिल भी मनमर्जी से बनाकर दिए जा रहे हैं, जिसका भुगतान ग्राम पंचायत करने में सक्षम नहीं है। बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए शासन स्तर से बजट आवंटित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की राशन कोटे की दुकानों में, जो खाद्यान आवंटित होता है, उसकी कोई जानकारी प्रधान को नहीं दी जाती है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराई जाए एवं वितरण सत्यापन प्रधान से ही करवाया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, सीओ गौरव सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, वन क्षेत्र अधिकारी ऋषि ठाकुर, विद्युत निगम के एसडीओ सतीश जायसवाल समेत तमाम विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें