अलीगंज। तीन दिन पूर्व लापता हुई दो बहनें मिल गईं, लेकिन तीसरी बड़ी बहन का पुलिस को अब तक सुराग नहीं लगा।
थाना बिशारतगंज के एक गांव निवासी ग्रामीण की तीन नाबालिग बेटियां इंटर कॉलेज परीक्षाफल लेने गईं, जिसमें से लापता दो बहनों को पुलिस ने खोज लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजित राम ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश में छह टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने शीघ्र किशोरी को खोज निकालने का दावा किया है। संवाद