बरेली। स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संख्या एक ने चकबंदी विभाग के पेशकार अभय सक्सेना की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को 13 अगस्त को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पेशकार ने गांव मोहनपुर की जमीन में नाम दाखिल करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। सुधा अग्रवाल के नाम यह जमीन होनी थी। सुधा के मैनेजर सुनील कुमार ने पेशकार को पेशगी में 10 हजार रुपये रिश्वत दी थी। संवाद
-
किशोरी के अपहरण के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
बरेली। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट ने अनुसूचित जाति की किशोरी के अपहरण के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अनमोल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उसकी 16 साल की बेटी को 12 जून की शाम अगवा कर ले गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। संवाद