फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छेड़खानी के आरोपी की नहीं की गिरफ्तारी, विवेचक को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचक किशोरी के बयान कराना और आरोपी की गिरफ्तारी करना भूल गए। पीड़िता ने जिला मुख्यालय जाकर शिकायत की तो एसपी दक्षिणी ने विवेचक एसएसआई दयानंद शर्मा को तलब कर फटकार लगाई। उनके खिलाफ प्राथमिक जांच के निर्देश दिए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ 10 फरवरी को 50 साल के देवेंद्र ने घर में घुसकर छेड़खानी की थी। किशोरी के पिता ने 11 फरवरी को देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। किशोरी ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को बताया कि अभी तक न तो उसके कोर्ट में बयान कराए गए हैं, न ही पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की है। एसपी ने तत्काल विवेचक को तलब कर लिया। विवेचक संतोषजनक जवाब न दे सके तो कार्रवाई का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें