फतेहगंज पूर्वी। रेलवे विभाग ने समपार संख्या 345-सी निवड़िया क्रॉसिंग को सात दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है। यह बंदी 26 नवंबर से दो दिसंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान अप लाइन के रेलपथ पर टीआरटी मशीन से सीटीआर का कार्य कराया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) उत्तर रेलवे शाहजहांपुर के मुताबिक, विभाग ने यातायात के लिए समपार संख्या 346-सी को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेलपथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा अली ने बताया कि मशीनों से कार्य होने के कारण क्रॉसिंग बंद रहेगी। संवाद