फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज बस अड्डे की जमीन 18 करोड़ में नीलाम

Thu, 08 Jan 2015 01:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
निष्प्रयोज्य नवाबगंज बस अड्डे की जमीन करीब 18 करोड़ रुपये में नीलाम कर दी गई। रोडवेज अफसरों ने बुधवार को नीलामी प्रक्रिया पूरी कर फाइल लखनऊ भेज दी। परिवहन निगम का अपने निष्प्रयोज्य बस अड्डों को बेचने के फैसले की दिशा में यह उठाया गया कदम है। इसके लिए प्रदेश में नवाबगंज समेत 19 बस अड्डे चिह्नित किए गए थे। नीलामी के लिए सपा नेता और नवाबगंज चेयरमैन अध्यक्ष शहला ताहिर की ओर से भी टेंडर डाला गया था। अधिकतम बोली करीब 18 करोड़ रुपये की लगी। बोली लगाने वाले सपा नेता के नजदीकी बताए जाते हैं। नीलामी प्रक्रिया के दौरान शहला ताहिर और उनके पति आरएम कार्यालय में मौजूद रहे। आरएम नीरज अग्रवाल ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया शांति पूर्वक निपट गई। मुख्यालय के निर्देशानुसार आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें