सिरौली। मायके से मकान खरीदने के लिए 65 हजार रुपये नहीं दिए। इससे गुस्साए दहेजलोभियों ने नवविवाहिता का गर्भपात करा दिया व मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला कोऑटोला की वरिशा बेगम ने बताया कि उनकी शादी दो साल पूर्व गाजियाबाद के फिरोज अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मोहम्मद फिरोज अहमद, ससुर मुनाजिर, सास शायरा खातून, ननद रिजवाना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। संवाद