भोजीपुरा। नव निर्वाचित भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार का भोजीपुरा स्थित दिव्यानंद आश्रम के प्रांगण में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भोजीपुरा, शेरगढ़, रिठौरा, देवरनिया क्षेत्र के शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथ प्रभारियों व सभी मंडलों के अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों ने नव निर्वाचित सांसद का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि वैसे तो वह सभी के सांसद हैं, लेकिन जिन लोगों ने चुनाव में कुर्बानी दी है। उनका पहले सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने को सांसद समझे। उन्होंने कहा कि लोकसभा के आठों ब्लाॅकों के सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में बैठेंगे। तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे।
इस मौके पर लोकसभा प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद