बरेली। रेलवे एक दिन के लिए न्यू जलपाईगुड़ी-जम्मूतवी एक्सप्रेस चलाएगा। यह ट्रेन बुधवार रात साढ़े बजे न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर दूसरे दिन सवा एक बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इस बीच ट्रेन किशनगंज, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरनगर, बापूधाम मोतीहारी, बेतिया, बाघा, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, पठानकोट, कठुआ आदि स्टेशनों पर ठहरेगी। संवाद