बरेली। बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान के लिए फिर एक बार एलायंस एयर ने शेड्यूल संशोधित किया है।
एयरलाइन की ओर से जारी नए शेड्यूल के तहत 31 अक्तूबर से फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरकर सुबह 10:45 बजे बरेली पहुंचेगी। वहीं, बरेली से पूर्वाह्न 11:15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एयरपोर्ट प्रतिनिधि ने बताया कि अभी सुबह 8:30 बजे बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान हो रही है। नया शेड्यूल 31 अक्तूबर से लागू हो जाएगा। जो अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगा। अभी प्रतिदिन 75 फीसदी एयर ट्रैफिक मिल रहा है। समय संशोधित होने के बाद हवाई सफर करने वालों की तादाद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्यूरो