आंवला। बेसिक शिक्षा परिषद व विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और हवन पूजन आदि कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस दौरान नए बच्चों के नामांकन किए गए। विद्यालयों में उत्सव और बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर व भरतजी सरस्वती इंटर कॉलेज में बच्चों के साथ विद्यालय स्टाफ व प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने हवन-पूजन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गवेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, दयाशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद