देर रात दिल्ली के लिए रवाना, कल संभालेंगे पदभार
नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि राष्ट्रपति भवन से मिली सूचना के अनुसार रविवार देर रात वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सोमवार को झारखंड के राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात के बाद मंगलवार को वह झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभाल सकते हैं। कहा कि राज्यपाल के काम का तरीका अलग होता है। जो कार्य हमें मिला है, वह आसान नहीं।